कबीरधाम विशेष

मुख्य अतिथि सहित सचिव विजय धृतलहरे रहे नदारद

कवर्धा। आज 75वे गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला प्रेस क्लब कवर्धा में ध्वजारोहण किया गया। प्रेस क्लब के सभी सदस्यों की उपस्थिति में अध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ शहीदों को याद करते हुए जयघोष का नारा लगाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष ने संबोधन में भारत गणराज्य की स्थापना और देश के वीर सपूतों को याद करते हुए उनके बलिदान को याद किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रकाश वर्मा, डीएन योगी, यशवंत सिंह ठाकुर, अभिताब नामदेव, निर्मल मिश्रा, सूर्या गुप्ता, रूपेश चंद्रवंशी, देवेंद्र चंद्रवंशी, बसंत नामदेव, आदिल खान, ऋषिकांत कुंभकार, विकास सोनी, फिरोज खान, पवन तिवारी, नीरज शर्मा, पद्मराज जायसवाल, जलेश साहू, पप्पू खान, आयुष वर्मा, राकेश साहू, दिलीप गुप्ता, मीरा साहू सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।प्रेस क्लब में ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए स्वयंभू सचिव विजय धृतलहरे ने बतौर मुख्य अतिथि श्याम टंडन, ईश्वर कुंभकार को बनाने की सूचना जारी किया था किंतु ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि और सचिव विजय धृतलहरे स्वयं नदारद रहे। कार्यक्रम के पश्चात इस संबंध में सदस्यों ने जिला अध्यक्ष प्रकाश वर्मा से इसकी जानकारी लेने की मंशा जाहिर की। सभी ने अध्यक्ष से पूछा की मुख्य अतिथि बनाने के लिए बैठक क्यों नही लिया गया? और जब मुख्य अतिथि बना ही दिए थे तो अतिथि और सचिव कैसे उपस्थित नहीं हुए? इस पर अध्यक्ष ने बताया कि इस प्रकार का कोई अतिथि नही बनाया गया है विजय ने विवाद पैदा करते हुए अनर्गल पोस्ट ग्रुप में डाला है। इस वाक्या को लेकर जिला प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष अभिताब नामदेव ने अध्यक्ष से कहा कि इस तरह की बातें होने से प्रेस क्लब के सभी सदस्य नाराज चल रहे हैं। जल्द से जल्द मीटिंग कर क्लब का कार्ड जारी करने का आग्रह किया है। सभी सदस्यों ने जल्द से जल्द प्रेस क्लब में मीटिंग की मांग की है

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button