कबीरधाम विशेष

कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा 30 अप्रैल को

कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा 30 अप्रैल को

कवर्धा, 10 अप्रैल 2023। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर का पत्र के अनुपालन में राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रवेश परीक्षा सत्र 2023-24 में कक्षा 9वीं में प्रवेश किए जाने के लिए आयोजित चयन परीक्षा 30 अप्रैल 2023 रविवार को 11 बजे से 02 बजे तक स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल रानी दुर्गावती चौक को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्रचार्य को केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किया है। कलेक्टर ने चयन परीक्षा तिथि में परीक्षा केन्द्राध्यक्ष को परीक्षा के आयोजन, संपादन पर्यवेक्षण एवं अन्य अभिवांछित समस्त प्रयोजनों के लिए अधिकृत किया है।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button