कबीरधाम विशेष

तेज रफ्तार का कहर ने ली जान दो युवक को एक कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक वाहन समेत कंटेनर के नीचे घुस गए

कबीरधाम कवर्धा : सोमवार को नेशनल हाइवे 30 पिपरिया थाना अंतर्गत ग्राम इंदौरी में दो बाइक सवार युवक को कंटेनर ने रौंद दिया. इस दुर्घटना में दो युवकों की मौके मौत हो गई. कवर्धा से बाइक पर जा रहे दशरंपुर के 2 युवक को एक कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी l टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक वाहन समेत कंटेनर के निचे घुस गए, जिससे दोनों युवक के सर पर गंभीर चोट आई. कंटेनर चालक पकड़े जाने के डर से मौके से फरार हो गया.

 

 


वहीँ पर दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और दोनों मृतक को कवर्धा जिला अस्पताल भेजा गया है. जहां उन्हें पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी मे रखा गया है. मृतकों का पहचान कर लिया गया है. वही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए फरार कंटेनर और चालक को लगभग 35 किलोमीटर दूर बेमेतरा में नाकेबंदी कर पकड़ लिया है.
कवर्धा संदेश को प्राप्त जानकारी अनुशार पुलिस ने बताया कि “ग्राम इंदौरी पेट्रोल पंप के पास चलती हुई कंटेनर के पीछे से बाइक सवार दो युवक रौंद दिया. दोनों की मौके पर मौत हो गई. मृतक दशरंपुर कोटवार का बेटा राकेश मानिकपुरी और दुसरा उसका साथी दीपक मानिकपुरी है. फरार कंटेनर को बेमेतरा के पास पकड़ लिया गया है. मामले की जांच कर आगे की कारवाई की जा रही है।

Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button