विविध
*ग्राम पंचायत खंघारपाट सरपंच सुश्री डिम्पी वर्मा द्वारा जन्मदिवस के अवसर पर किया गया तुलादान*

*बेमेतरा/ भिंभौरी* :- भिंभौरी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत खंघारपाट में बीते 18 दिसम्बर को ग्राम पंचायत खंघारपाट सरपंच सुश्री डिम्पी वर्मा द्वारा अपने 25 वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर अपने निज निवास ग्राम खंघारपाट में भगवान श्री सत्य नारायण की कथा का आयोजन किया गया। जिसके पश्चात् सरपंच सुश्री डिम्पी वर्मा के द्वारा तुलादान का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत उन्होंने अपने वजन के बराबर मोदक ग्रामीण बुजुर्गों एवं बच्चों के मध्य वितरण किया और उनसे बधाई एवं शुभकामना प्राप्त कर अपना जन्मदिवस मनाया । इस अवसर पर सुश्री डिम्पी वर्मा के परिजनों के साथ ही (पंच) श्रीमती नागेश्वरी परगनिहा,(पंच) श्रीमती होलेश्वरी वर्मा ,नारद वर्मा,राजेन्द्र शर्मा सहित कई ग्रामीण जन मौजूद रहे ।




