विविध

*विधानसभा साजा स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत सी.सी. रोड व नाली निर्माण कार्य के लिए 56.10 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति*

 

बेमेतरा:- विधानसभा साजा स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत बेमेतरा जिले साजा विकासखण्ड के विभिन्न गावों में विकास कार्यों के लिए 56 लाख 10 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। ईश्वर साहू विधायक साजा द्वारा अनुशंसित जिला बेमेतरा की अनुशंसा पर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत उक्त स्वीकृति दी है।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय बेमेतरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड साजा के ग्राम पंचायत पिपरिया में सेवा के घर से कुमार साहू के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 40 हजार रुपये, ग्राम पंचायत भनौरा में शीतला मंदिर से सतनामी पारा से होते हुए गिरीश साहू के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 7 लाख 80 हजार रुपये, ग्राम पंचायत पेण्ड्रीकला में मेन रोड से नेतु ठाकुर के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 6 लाख 50 हजार रूपये, ग्राम पंचायत खाती के आश्रित ग्राम गाड़ाघाट में सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 20 हजार रुपये, ग्राम पंचायत भरदाकला में सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 60 हजार रुपये, ग्राम पंचायत तेन्दुवा में सी.सी. रोड सह नाली निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रुपये, ग्राम पंचायत भटगांव में सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत पदमी में दीनदयाल के घर से प्रीतम के घर तक नाली निर्माण कार्य के लिए 3 लाख 75 हजार रुपये, ग्राम पंचायत हरदास में रवेन्द्र के घर से श्यामू के घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 20 हजार रूपये, ग्राम पचायत तिरियाभाठ में ग्राम सड़क से शीतला मंदिर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख 20 हजार रूपये, ग्राम पंचायत परसबोड़ में पुरूषोत्तम वर्मा के घर से मेन रोड तक नाली निर्माण 1 लाख 95 हजार रूपये, ग्राम पंचायत नवागांवकला में गज्जु यादव के दुकान से विमल सिंह के दुकान तक नाली निर्माण कार्य के लिए 4 लाख रूपये, की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इन निर्माण कार्यों के लिए क्रियान्वयन एजेंसी विधायक निधि विकास योजनांतर्गत से निष्पादित कार्य के बारे में स्थानीय जनता को अवगत कराने के लिए विधायक के नाम सहित विधायक निधि विकास योजनांतर्गत कार्य लिखित सूचनापट कांक्रीट बोर्ड एवं स्पष्ट रूप से कार्य स्थल पर लगाया जावे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button