*कविता वानखेड़े बनाए गए ब्लॉक अध्यक्ष*

साजा:- जिलाध्यक्ष राजेश जायसवाल के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग के सबसे बड़ा संगठन स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ की ब्लॉक साजा कार्यकारिणी गठन को लेकर बुधवार को बैठक हुई। बैठक में संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से कविता वानखेड़े को निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति किया गया। इसके साथ ही पूरी ब्लॉक कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष और कार्यकारणी गठन की प्रकिया संपन्न कराने के लिए ज़िला अध्यक्ष राजेश जायसवाल और ज़िला महामंत्री रामावतार साहू के साथ ही ब्लॉक के सभी महिला पर्यवेक्षक, पुरुष पर्यवेक्षक, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक इस चयन प्रक्रिया में भाग लिया। ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में कविता वानखेड़े को जिम्मेदारी दी गई। वहीं ब्लॉक उपाध्यक्ष सुषमा साहू, ब्लॉक महामंत्री नम्रता साहू, ब्लॉक सचिव नेतराम कन्नौजे, ब्लॉक सहसचिव चित्रा साहू, ब्लॉक कोषाध्यक्ष सूरज साहू, ब्लॉक प्रवक्ता सत्येंद्र साहू, ब्लॉक मीडिया प्रभारी भूपेश विश्वकर्मा और प्रचार-प्रसार मंत्री सूरज साहू ब्लॉक संरक्षक भरत साहू को बनाए गए। इस संबंध में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संघ के सभी सदस्यों ने बधाई दी।




