*संकुल समन्वयक को नियमित मॉनिटरिंग करने के दिए निर्देश*

बेरला:- विकासखंड बेरला के समस्त 41 संकुल समन्वयक का आवश्यक मीटिंग बीआरसी कार्यालय बेरला में संपन्न किया गया। जिसमें संकुल समन्वयक को निर्देश प्रदान किया गया कि वह अपने संकुल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विद्यालय में सघन मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता सुधार हेतु आवश्यक प्लानिंग तैयार करें।साथ ही विद्यालय के विभिन्न भौतिक संरचनाओं की जानकारी एवं शिक्षक के समय पर उपस्थित तथा दयनंदनी, समय सारणी एवं साथ ही साथ अपने संकुल क्षेत्र को जितना अच्छा बना सके इसके लिए बैठक संपन्न किया गया। बैठक में मुख्य रूप से विकासखंड शिक्षा अधिकारी जेपी करमाकर ने संकुल समन्वयक को निर्देश प्रदान किया। वह अपने संकुल के अंतर्गत आने वाले विद्यालय में लगातार मॉनिटरिंग एवं निरीक्षण करते रहे। जर्जर भवन में किसी भी स्थिति में बच्चों को न बिठाए एवं शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, मध्यान भोजन की गुणवत्ता एवं साथ ही साथ जर्जर भवन की जानकारी इत्यादि पर विशेष प्रकार से फोकस करते हुए विद्यालय बच्चों को आसपास के नदी नालों में जाने से रोकने के लिए शिक्षकों अनियमित उपस्थित विद्यालय के खुलने और बंद होने के समय के बारे में कड़े निर्देश प्रदान करते हुए विकासखंड एवं जिला द्वारा ठोस कार्यवाही करने हेतु भी अवगत कराया गया। इसी क्रम में विकासखंड स्त्रोत समन्वयक खोमलाल साहू के माध्यम से समस्त समन्वयक को बताया गया कि हमारा मुख्य दायित्व होता है। अपने विद्यालय बच्चों को जितना हो सके कक्षा के अनुरूप दक्षता हासिल करने हेतु आवश्यक कदम उठाना। अतः इसके लिए लगातार बच्चों को इमला वाचन एवं नवोदय विद्यालय के लिए जानकारी प्रेषित करना एवं राष्ट्रीय साधन परीक्षा हेतु आवश्यक तैयारी करते हुए लगातार इन बच्चों को पढ़ने लिखने के लिए आवश्यक वातावरण का निर्माण करने हेतु एक संकुल समन्वय का मुख्य दायित्व होता है।इसके बारे में विशेष प्रकार से जानकारी प्रदान किया गया। इसके अलावा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड बेरला को 2000 असाक्षर का लक्ष्य प्राप्त हुआ है उन असाक्षर का भी पंजीयन उल्लास एप के माध्यम से किया जाना हेतु समस्त सीएसी को जानकारी प्रदान किया गया। उक्त बैठक में सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी अधेश कुमार यूईके, नारायण ठाकुर सहित 41 समन्वयक अपनी उपस्थिति प्रदान किया।




