*●मोहला के एसपी कार्यालय में बैंको की सुरक्षा के मद्देनजर जिलेभर के बैंक मैनेजरों की ली गई मीटिंग, विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर फ्रॉड से बचने के निर्देश के साथ दी गयी अन्य आवश्यक जानकारी●*

रिपोर्टर-✍मुदस्सर मोहम्मद
*मोहला:-* पुलिस एसपी- वायपी सिंह(आईपीएस) जिला मोहला मॉनपुर अम्बागढ़ चौकी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर(भा. पु. से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीतांबर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी सी पटेल, व डीएसपी हेडक्वार्टर मोहला ताजेश्वर दीवान, के मार्गदर्शन मे जिला मोहला मानपुर अं.चौकी के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मीटिंग हॉल मे जिले के सभी बैंक शाखाओ के प्रबंधकों का मीटिंग लिया गया।
*जिसमे निम्न एजेंडा बिन्दुओ पर चर्चा की गई।*
01- बैंको में सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने, सुरक्षा गार्डों को तैनात करने , और बैंक में अलार्म सिस्टम लगाने हेतु निर्देशित किया गया।
02- बैंको को लेन देन निगरानी एवं भीड के समय संदिग्ध लोगों की पहचान कर तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवम थाना प्रभारियों व कंट्रोल रूम के मोबाइल को सहज दृश्य स्थान पर लगाने निर्देशित किया गया। ताकि बैंको में होने वाले उठाईगिरी जैसे अपराधो को रोका जा सके l
03- बैंको में ग्राहको की जानकारी को साझा नहीं करने के संबंध में बैंको द्वारा जागरूकता अभियान पुलिस के साथ मिलकर करने के संबंध मे निर्देशित किया गया l
04 पुलिस के साथ बैंको के साथ समन्वय स्थापित करने के संबंध में चर्चा की गई जैसे कि संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट करना, जांच में पुलिस का सहयोग करना।
05 बैंको को ग्राहक जागरुकता केवल बैंक तक सीमित न रखकर आम जनता के बीच पुलिस के साथ अभियान चलाने के संबंध में सहमति दी गई l
06 जिले में स्थित बैंकों से संबंधित एटीएम की सुरक्षा मायनों का विशेष ध्यान रखते हुए गार्ड की तैनाती करने के संबंध में चर्चा की गई ।
07 – शासकीय योजनाओं के संबंध में पुलिस विभाग एवम आम जनता को हाट बाजार स्कूलों , कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने के संबंध में सकारात्मक चर्चा की गई l




