*डाइट बेमेतरा में हुई अंग्रेजी की प्रभावी कार्यशाला*


डाइट प्राचार्य जे. के. घृतलहरे जी के द्वारा अंग्रेजी प्रशिक्षण व कार्यशाला की महत्ता बताते हुये विधिवत प्रशिक्षण लेकर शालाओं में क्रियान्वित करने की बात कही। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में डाइट के सभी एकेडमिक सदस्य उपस्थित हुए।
अंग्रेजी प्रशिक्षण प्रभारी श्रीमती श्रद्धा तिवारी के मार्गदर्शन में अंग्रजी प्रशिक्षण का आयोजन किया जिसमें मास्टर ट्रेनर्स के रूप में धर्मेंद्र शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, हर्ष श्रीवास्तव तथा चरण टुडू अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने बहुत ही प्रभावी गतिविधियों के साथ प्रशिक्षण संपन्न कराया गया तथा शिक्षक/शिक्षिकाओं के प्रश्नों का समाधान किया गया।

इस प्रशिक्षण और कार्यशाला में चारों विकासखंडों से 60 शिक्षक/शिक्षिकाओं ने भाग लिया।प्रशिक्षण के पांच दिवस में listening, speaking, reading, writing और learning out come ke विभिन्न बिंदुओं पर गतिविधियों आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण दिया गया। तथा स्पोकन पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के अंतिम दिवस में डाइट के वरिष्ठ व्याख्याता बसुबंधु दीवान, प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर्स तथा प्रशिक्षण प्रभारी श्रीमती श्रद्धा तिवारी उपस्थित थे। वरिष्ठ व्याख्याता बसुबंधु दीवान के द्वारा शिक्षकों को अंग्रेजी प्रशिक्षण की उपयोगिता तथा अच्छे शिक्षक और बच्चों के सबसे अच्छे बनने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।




