खेल/ खुदबेमेतराबेरला

*जोन स्तरीय कबाड़ जुगाड़ एवं विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान*

बेमेतरा:- जोन स्तरीय टीएलएम, कबाड़ जुगाड़ एवं विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता प्राथमिक, माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल स्तर पर बेरला तहसील अंतर्गत गोंडगिरी जोन मे 18 अक्टूबर को किया गया। जिसमे विज्ञान मॉडल एवं कबाड़ जुगाड़ मे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंडरका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान मॉडल मे कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा कु तारिणी, कु लक्ष्मी तथा कबाड़ जुगाड़ मे कु तेजस्विनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनके मार्गदर्शक शिक्षक पुष्पा नायक व्याख्याता (जीवविज्ञान), रविशंकर सेन व्याख्याता (गणित) एवं डॉ दीपक कुमार साहू व्याख्याता (रसायन शास्त्र) रहे जिनके मार्गदर्शन मे छात्र-छात्राएं विभिन्न विज्ञान प्रतियोगिता मे पुरस्कार प्राप्त करते आ रहे है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंडरका के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button