विविध

*विष्णुपुर सड़क के संबंध में उप-सरपंच भागवत वर्मा द्वारा विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय डॉ रमन सिंह से सौजन्य भेंट कर सौंपा मांग पत्र*

 

डोंगरगढ़:- डोंगरगढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत खुर्शीपार के आश्रित ग्राम विष्णुपुर से ग्राम पंचायत खुर्शीपार जाने हेतु सड़क की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण बरसात के दिनों के विष्णुपुर की जनता को अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है व 10 से 15 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है जनता यातायात, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन व अन्य सुविधाओं से वंचित हो रहे किसान व मजदूर परेशान है। इन सभी समस्याओं से अवगत कराते हुए छत्तीसगढ़ शासन पुर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष व राजनांदगांव विधायक आदरणीय डॉ रमन सिंह से सौजन्य भेंट कर विष्णुपुर से खुर्शीपार पहुंच मार्ग को पक्की सड़क निर्माण कराने मांग किया गया। आदरणीय डॉक्टर साहब द्वारा आश्वासन दिया गया की सड़क निर्माण का कार्य जल्द ही प्रारंभ कराएंगे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button