*महोत्सव केे माध्यम से कलाकारों को अपनी प्रतिभा को अभिव्यक्त करने के लिए बेहतर मंच मिलता : योगेश तिवारी*

बेमेतरा:- विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रामपुर (भाड़) में आयोजित छत्तीसगढ़ स्तरीय दो दिवसीय लोक महोत्सव में किसान नेता योगेश तिवारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। आयोजन जय मां शीतला, जस सेवा निर्मल परिवार महिला सेवा भजन मंडली, पुरुष सेवा भजन मंडली व शक्ति मानस मण्डली रामपुर की ओर से कराया जा रहा है। महोत्सव में लोक कलाकारों की से मनमोहक प्रस्तुति ने समां बांध दिया। इस अवसर पर किसान नेता योगेश तिवारी ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि इस महोत्सव केे माध्यम से लोक कलाकार को अपनी प्रतिभा को अभिव्यक्त करने के लिए बेहतर मंच मिलता है। वहीं राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक, लोक खेल, परम्पराओं आदि को जानने और समझने का मौका मिलता है । ऐसे आयोजनों से छिपी हुई प्रतिभा सामने आती है। उन्हें प्रोत्साहन मिलता है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक सदभाव का वातावरण का निर्माण होता है। इस दौरान डिहवार यादव, हरिराम सिन्हा, बरन दास, अनुज राम देवांगन, दाऊ राम देवांगन, चतुर कडरा, सुरेश रावत, रज्जू वर्मा जी, श कामता वर्मा, कमलेश नायक, संतोष वर्मा, प्रकाश नेताम समेेेत ग्रामीण उपस्थित थे।




