*●परपोड़ा-मनियारी एवं कोहका-खुरुसबोड़ में सड़क निर्माण पर मनमानी, घटिया निर्माण पर ग्रामीणों द्वारा कार्यवाही की मांग●*

*●बेमेतरा:-* लोकनिर्माण साजा उपसंभाग अंतर्गत बेरला ब्लॉक के ग्राम परपोड़ा से मनियारी तक पुल सहित सड़क निर्माणधीन मार्ग एवं साजा ब्लॉक के कोहकाबोड़ से खुरूसबोड़ तक पुल सहित सड़क निर्माणधीन मार्ग को लेकर विभिन्न मामला सामने आ रहा है। वैसे तो यह दोनों सड़क निर्माण का कार्य शासन-प्रशासन के करोड़ो रूपये की बजट से एक ही ठेकेदार के एजेंसी द्वारा निर्मित किया जा रहा है, जिसके लिए निर्माण कार्य का कोई भी निर्माण सूचक बोर्ड एवं जानकारी पट्टिका फिलहाल निर्माण क्षेत्र में नही है, जो एक बड़ी भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहा है। जबकि यह दोनों कार्य तक़रीबन तीन वर्षों से बिना कोई समयसीमा व मापदण्डों के अनुरूप कछुवे की गति-चाल भांति निर्मित किया जा रहा है। निर्माण एजेंसी के ठेकेदार की मनमानी से दोनों इलाको के ग्रामीण परेशान है। वही सबसे गम्भीर बात निर्माण पूर्ण होने के पहले ही दोनों सड़को पर सैकड़ो दरारे व सड़क के उखड़ने लगी है जो विभागीय स्तर पर सड़क की गुणवत्ता की जांच की भी आवश्यकता दिखाई पड़ रही है। बताया जा रहा है कि इन दोनों ही इलाको पर काफी पहले स्थानीय क्षेत्रवासी सड़क निर्माण से काफी खुश थे, किन्तु लेटलतीफी व मनमाने निर्माण की कार्यशैली से अब क्षेत्र के ग्रामीणों में निराशा नज़र आने लगी है। ग्रामीणों का मांग है कि इन निर्माणाधीन सड़को पर जिला प्रशासन के अफसरों व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को स्वयं मुआयना कर वस्तुस्थिति का जायजा लेना चाहिए। साथ ही घटिया एवं गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य पर कार्यवाही की जानी चाहिए। फिलहाल इन दोनो सड़क निर्माण कार्य पर सम्बन्धित ठेकेदार राजा उपाध्याय से बात के लिए संपर्क किया गया तो उनके द्वारा कोई प्रतिक्रिया नही दी गयी। जिससे समाचार में उनका पक्ष नही मिल पाया।




