कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर आज कबीरधाम जिले के प्रवास पर, अनेकों कार्यक्रमों में होंगे शामिल

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर आज कबीरधाम जिले के प्रवास पर, अनेकों कार्यक्रमों में होंगे शामिल
श्री अकबर तरेगावं जंगल में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नवीन शाखा का करेंगे शुभांरभ,सैकड़ों परिवारों को देंगे नवनीकृत राशन कार्ड, मछुवारा समितियां करेंगे श्री अकबर का सम्मान
कवर्धा। राज्य सरकार के वन,परिवहन, आवास, पर्यावरण विधि-विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर आज शुक्रवार को कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। श्री अकबर आज अपने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्याक्रमों में सम्मलित होंग।
केबिनेट मंत्री श्री अकबर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला मछुवारा समिति द्वारा मत्स्य बीज प्रक्षेत्र शिकारीडेरा खैरबनाकला में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे। बतादे कि कैबिनेट मंत्री के प्रयासों से जिल के मछुवारा समितियों और इससे जुड़े हजारों परिवारों की खुशहाली के लिए बरसो बाद 11 तालाब वापस मिली है। अब इस तालाब से मछली पालन से जुड़े जिले के हजारों परिवारों से सीधा लाभ मिलेगा। श्री अकबर इसके बाद ग्राम हरमों से होतु हीए ग्राम ढोगईटोला जाएंगे वहां रानी दुर्गावती की प्रतिमा का स्थापना कार्यक्रम में शामिल होंगे।
श्री अकबर इसके बाद जिले के सूदूर वनाचंल ग्राम तरेंगांव जंगल में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नवीन शाखा का शुभारंभ करेंगे। वंनाचल क्षेत्र के यह बरसो पुरानी मांग थी। श्री अकबर के प्रयासों से जिले में तरेगावं जंगल के अलावा दो और बैंक की नई शाख खुलेंगी जिसमें बोडला विकासखण्ड के ग्राम रेंगाखार जंगल और कवर्धा के रबेली ग्राम शामिल है। इससे जिले के हजारों किसानों की समस्याएं दूर होगी और जिले में बैंकिग सुविधाओं का विस्तार भी होगा। श्री अकबर यहां सैकड़ों परिवारों को राज्य शासन की सर्वभौम पीडीएस योजना के तहत नवनीकृत राशन कार्ड का वितरण भी करेंगें। कार्यक्रम के बाद वे स्थानीय वरिष्ठ जन श्री गोकुल नाय के निवास पर पहुंचकर परिजनों से भेंट-मुलाकात करेंगे। श्री अकबर बैजलपुर में प्रस्तावित पुलिस चौकी स्थल का निरीक्षण भी करेंगे। यहा ग्रामीणों की मांग पर पुलिस चौकी खोली जाएगी। श्री अकबर पोडी में श्री शांतिलाल साहू के निवास पर पहुंच परिजनों से भेंट मुलाकात करेंगे। इस कार्यक्रम मे बाद श्री अकबर सीधे कवर्धा के स्थानीय करपात्री हायर सेकेंडरी स्कूल स्टेडियम में आयोजित 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे। श्री अकबर कवर्धा के वार्ड क्रमांक 6 में शिवमंदिर के पास बाल्मिकी समाज से भेंट करेंगे। इन सभी कार्यक्रमों के बाद श्री अकबर ग्राम सिल्हाटी , विचारपुर मोड एवं सुरजपुरा में सैकड़ों परिवारों को नवीनकृत राशन कार्ड का वितरण करेंगे। विचार पुर में श्री अकबर श्रीमती सुरेखा पति छबीलाल यादव को राज्य शासन द्वारा स्वीकृत 4 लाख का चेक प्रदान करेंगे। इसके बाद रायपुर के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे।




