*ब्लॉक बेरला सहित शिवनाथ नदी एनीकट जगहों पर सैकड़ों घन मीटर अवैध रेत भंडारण, अवैध रेत खनन व भंडारण पर राजस्व अमले की कागजों पर कार्यवाही की सुर्खियाँ*

बेमेतरा/बेरला:- विकासखण्ड बेरला के शिवनाथ नदी व एनिकट क्षेत्र में कई ग्राम आते है जहां अवैध रेत खनन कर भंडारण किया जाता है। जो शासकीय मुख्यालयों में अवैध रेत खनन व भंडारण के नामचीन ग्राम के नाम से फाइलों व समाचारों में सुर्खियों पर है। वही फरवरी से जून माह 2023 तक के अवैध रेत खनन कर भंडारण किया गया है। जिनके बाद भी बेरला राजस्व अमले द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया। आपको बता दें कि ब्लॉक बेरला के अंतर्गत आने वाले ग्राम डंगनिया, कुम्हिगुड़ा, रेवे से मंगलोर, खम्हरिया एम, सल्धा, सिंघौरी, खम्हरिया एम से मनियारी सड़क मार्ग में सैकड़ो घन मीटर पर अवैध रूप से रेत भंडारण का जमाव अब तक है। इन्ही ग्रामीण अंचल से जिले के प्रशासनिक अधिकारी बेरला जनपद, तहसील, अनुविभागीय राजस्व कार्यालय, थाना, एसडीओपी कार्यालय, परियोजना, विकासखण्ड चिकित्सालय जैसे शासकीय कार्यालय के लिए गुजरे हुए है। वर्तमान में बाढ़ से प्रभावित व शिवनाथ नदी खम्हरिया एम एवं मंगलोर एनीकट घाट को देखने के लिए आये हुए थे। जिनके बाद इन्हें अंदेखा की जा रही है।
*कागजों तक रही बेरला राजस्व की कार्यवाही, अंचलों में प्रशासनिक कार्यवाही पर उठ रहे सवाल*
राजस्व खनिज संपदा को रेत माफियाओं द्वारा प्रशासनिक संपत्ति को इधर लगातार चुना लगा रहे है। फिर भी प्रशासन मौन चुप्पी मार आराम फरमा रहे है। जिनके कारण अवैध रेत खनन कर्ता के हौसले बुलंद हुए है। इन्ही कारणों के चलते क्षेत्र में लोगों में राजस्व अमले पर सवालिया खड़ा कर रहे है। वही लगातार अवैध रेत खनन कर भंडारण किया गया है। यह रेत माफियाओं की ओर से प्रशासन अधिकारियों के लिए चुनौती से भरे कम नही है। जिसके चलते आज तक सड़कों सहित अनुचित स्थानों पर भंडारण किया गया है।
*कलेक्टर द्वारा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित कर अवैध खनिज भंडारण पर सख्त कार्यवाही के निर्देश, अधिकारी कर रहे निर्देशों का उल्लंघन*
वर्तमान में जिला कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा द्वारा जिला अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि अवैध खनिज भंडारण पर सख्त कार्यवाही की जाए इस संबंध में बेरला एसडीएम युगल किशोर उर्वशा गंभीरता नजर नही आ रहे है। इसके अलावा राजस्व अमले संबंधित अधिकारी जिला कलेक्टर के निर्देशों को परिपालन करने में गंभीर नजर नही आ रहे है इधर निर्देशों का उल्लंघन किया गया है। बेरला ब्लॉक के शिवनाथ नदी क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में अवैध रेत भंडारण सैकड़ों घन मीटर पर जमाव करके सड़क किनारे रखे हुए है। जिस पर अब तक कोई कार्यवाहीं नही किया गया। आपको बता दें कि बेमेतरा एसडीएम सुरुचि सिंह (आईएएस) अपने दायित्वों को बखूबी से निभा रहे है। जब से बेमेतरा जिला की अनुविभागीय राजस्व की कमान को संभाल रहे है। अपने कार्य में पूरी ईमानदारी से करते आ रहे है।
*इसके पूर्व कलेक्टरों ने अवैध रेत खनन व भंडारण के दिये निर्देश, जिनके बाद भी निर्देशों के परिपालन का खुलेआम धज्जियां उड़ाई*
बेमेतरा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विलास भोस्कर संदीपन थे। जिले में रेत अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर त्वरित कार्यवाही 28 जनवरी 2022 को मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में खनिज रेत अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके अलावा 29 मार्च, 14 -15 फरवरी 2022 को अवैध रेत खनन, परिवहन एवं भंडारण को लेकर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिया गया।
*बेरला अनुविभागीय राजस्व अधिकारी युगल किशोर उर्वशा*
इस संबंध में बेरला अनुविभागीय राजस्व उर्वशा ने बताया कि इस प्रकार से रेत को अवैध रूप से भंडारण कर रखा गया है जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए रेवेन्यू टीम को भेज कर अवैध रूप से भंडारित रेत को जप्त कर खनिज अधिकारी को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया जाएगा।




