*शहर में सीएम बघेल के आने की चर्चा तेज, नगरवासियों को विभिन्न मांगों के घोषणा का इंतजार*

*■देवकर:-* आगामी दिनों देवकर शहर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आने को लेकर नगरवासियों मे चर्चा का बाजार गर्म है। जिसमे सीएम बघेल द्वारा कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे की उपस्थिति में नगर के लिए विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन, लोकार्पण एवं घोषणा की अटकलें लगाई जा रही है। जिसके लिए प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गयी है। बताया जा रहा है कि सीएम का काफिला नगर देवकर से होकर प्रस्तावित है, जो सीएम बनने के बाद भूपेश बघेल का पहला दौरा है। जिसके लिए नगरवासी बेसब्री से इंतज़ार में प्रतीक्षारत नज़र आ रहे है।
दरअसल देवकर में फिलहाल नवीन तहसील कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय, पुलिस चौकी कार्यालय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु चिकित्साल, आयुर्वेद औषधालय, विद्युत सहायक यंत्री, ज़िला सहकारी बैंक, ग्रामीण बैंक, सहकारी समिति कार्यालय, पटवारी व आरआई ऑफिस, स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल, कृष्ण कुंज, गौठान, डाकघर इत्यादि की सुविधा शहरवासियों को मिल रही है।जिसमें अब मंगल भवन एवं अन्य सामाजिक भवन लगभग तैयार है। जबकि लगातार शहरवासियों द्वारा नगर में स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम कॉलेज, विश्राम गृह (रेस्ट हाउस), राष्ट्रीयकृत बैंक, छात्रावास(हॉस्टल), व्यायामशाला(ज़िम घर), पुलिस चौकी को थाना में उन्नयन एवं प्राथमिक स्वास्थ्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने एवं बारहमासी नाले को नहर में परिवर्तित करने, गौरवपथ में नाली निर्माण, बासीन मार्ग पर नर्सरी को व्यवस्थित, ऐतिहासिक घुघुसराजा मन्दिर की पुनरद्धार करने की मांग नगरवासियों व क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही है। लेकिन अभीतक शासन-प्रशासन द्वारा इस दिशा में कोई खास प्रयास नही किया गया है,जिसके कारण अब नगरवासियों को सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम में घोषणा पूर्ण होने का इंतजार है।




