विविध

*राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अन्तर्गत जिले के 01 लाख 60 हजार किसानों के खाते में 10459 लाख रु. की राशि अंतरित*

बेेमेतरा:- प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सोमवार को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से तृतीय किश्त की राशि का अंतरण किया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत बेमेतरा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत 01 लाख 60 हजार 60 पंजीकृत किसानों को उनके बैंक खातों में तृतीय किश्त 10 हजार 459 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उक्त योजनाओं की राशि राज्य सरकार द्वारा 01 नवम्बर राज्योत्सव दिवस पर अंतरित करने का निर्णय लिया गया था परंतु आगामी दीपावली त्यौहार को देखते हुए आज ही किसानों के खाते में योजना की राशि अंतरित कर दी गई, इससे उनकी खुशियां दुगुनी होगी और बाजारों में भी रौनक आयेगी, इसके साथ ही उन्होने कृषकों को राशि अंतरित होने और दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button