विविध
*ग्राम तिवरैया में डेढ़ साल की मासूम बच्ची चूहा मारने की दवा सेवन करने से हुई मौत*

बेमेतरा:- बेमेतरा से फिर दिल दहला देने वाला घटना सामने आया है। जहां के बेमेतरा थाना क्षेत्र के ग्राम तिवरैया में डेढ़ साल के मासूम प्यारी सी दिखने वाली बच्ची का चूहा मारने की दवा सेवन कर लेने से मौत हो गया है। बता दें कि तिवरैया गांव में 1 साल 2 माह की पूर्णा साहू पिता हरिश साहू घऱ में खेलते-खेलते घऱ में रखे चूहा मारने की दवा को सेवन कर लिया। जिसे परिजन आनन-फानन में सिमगा के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से बच्ची का स्वास्थ गंभीर देखते हुए रिफर कर दिया। वही बेमेतरा जिला अस्पताल में बच्ची ने दम तोड़ दी। बेमेतरा थाना की पुलिस मामले मे मर्ग क़ायम कर जांच मे जुटी है।




