*●रेवे में सुनसान मकान पर लाखों की नगदी सहित ज्वेलरी की चोरी, मामले में बेरला पुलिस ने गाँव से ही आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल●*

*बेमेतरा/बेरला:-* बेरला थाना इलाके के ग्राम रेवे के सुने मकान से नगदी एवं गहने चोरी का मामला प्रकाश में आया। जिसकी रिपोर्ट पर जांच-विवेचना में लगी बेरला पुलिस ने सन्देह के आधार पर मास्टरमाइंड आरोपी की गिरफ्तारी कर चोरी किये गए नगदी सहित सभी बहुमूल्य सामानों की बरामदगी कर ली है। इस त्वरित कार्यवाही से बेरला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक- मयंक मिश्रा सहित उनकी टीम क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।
गौरतलब हो कि बेरला थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रेवे से विगत 09 अगस्त को स्थानीय 64 वर्षीय बुजुर्ग द्वारिका साहू पिता दशरथ साहू ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमे उनके गैर मौजूदगी में कोई व्यक्ति दीवार से कूदकर घर के अंदर दाखिल होते हुए उनकी तिजोरी से 22 हज़ार रुपये नगद रुपये के साथ सोने-चांदी के लाखो रुपये के कीमती आभूषण को चोरी कर ले गया था। जिसमे एसपी रामकृष्ण साहू के निर्देश पर बेरला एसडीओपी तेजराम पटेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मयंक मिश्रा के अगुवाई में जांच टीम बनाई गई थी। जिसने क्षेत्र में लगातार खोजबीन के आधार पर रेवे निवासी आरोपी नेमचंद गोड़ उर्फ नेमू पिता जगतारण गोड़ को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने गाँव के ही द्वारिका साहू के सुनसान मकान में चोकी की बात कबूल ली। साथ ही आरोपी से गहन पतासाजी व छानबीन कर सुनसान मकान से चोरी किये सारे नगदी रकम सहित कीमती आभूषण व जेवरात भी ढूंढकर वापस ला लिये। जिसमे सोने के पान आकर की 01 पत्ती, 02 नग गुथा हुआ गेहूं दाना, 03 नग छोटा पत्ती एवं 01 जोड़ी गोल्डन आइरिंग के साथ चांदी की 01 जोड़ी पैरी, चांदी की पायल एवं नगदी के रूप में 22 हज़ार रुपये आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत जेवर सहित नगदी मिलाकर कुल 92 हज़ार रुपया आंका गया था, जिसे पीड़ित प्रार्थी को विधिवत वापस किया गया।
इस त्वरित जांच कार्यवाही में थानेदार मयंक मिश्रा के अलावा प्रधान हवलदार दिनेश मंडावी, हवलदार प्रमोद बंजारे व रामेश्वर पटेल की खास योगदान रही।




