कबीरधाम विशेष

राहुल गांधी के लोक सभा की सदस्यता रद्द करने पर अमित जोगी ने कहा द्वेष की राजनीति

राहुल गांधी के लोक सभा की सदस्यता रद्द करने पर अमित जोगी ने कहा द्वेष की राजनीति

लोक तंत्र के लिए काला दिन – अमित जोगी

रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 24 मार्च 2023। छत्तीसगढ़ की एक मात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने मानहानि के एक मामले में कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी को सजा होने के बाद उनके लोकसभा सदस्यता को रद्द करने की कड़ी आलोचना की और इसे तानाशाह करारा देते हुए कहा लोकतंत्र के लिये यह काला दिन है, देश को संविधान से नही बल्कि निरंतर अपने एजेंडे से चलाने का खतरनाक प्रयास जो पूरी व्यवस्था में जहर घोल रहा है। उन्होंने कहा केंद्रीय एजेंसियां, न्यायायिक व्यवस्था सब की निष्पक्षता पर प्रश्नचिन्ह, द्वेष की राजनीति देश को आगे नही बल्कि पीछे ढ़केल रही है जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।

Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button