विविध

*ख़रीदी केंद्रों में किसान के स्वागत कर कांटा-बाट की पूजा अर्चना के साथ शुरु की धान खरीदी*

 

बेरला:- ब्लॉक मुख्यालय सहित अंचल में खरीफ सीजन 2024-25 समिति व उपार्जन केंद्रों में किसान के स्वागत कर कांटा-बाट की सर्वप्रथम पूजा के साथ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत किया। वही सेवा सहकारी समिति मर्यादित मोहभट्ठा पंजीयन क्रमांक 671 में किसान के स्वागत कर कांटा-बाट की पूजा अर्चना के साथ ही धान की खरीदी कर शुभारंभ किया। इस दौरान समिति केंद्र के प्रभारी प्रबंधक पवन निषाद, वरिष्ठ अतिथिगण, पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल मारकंडे, पटवारी कामता सिन्हा, समिति के सदस्य गण सहित किसान की बड़ी संख्या में प्रथम दिन उपस्थित रहे। वही समर्थन मूल्य में धान की खरीदी को लेकर किसान के चेहरे में खुशी की चमक देखने को मिला। वही ग्राम मनियारी, कोदवा व मोहभट्ठा से किसान धान लेकर खरीदी केंद्र पहुंचे जहां इलेक्ट्रॉनिक तोल मशीन पर उनका धान तौल कर शुरुआत किया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button