विविध

*अवैध मदिरा परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार*

 

 

बेमेतरा:- आबकारी विभाग जिला बेमेतरा ने अवैध मदिरा के परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आपको बता दें कि बेमेतरा जिला कलेक्टर एवं आबकारी विभाग अधिकारी ने शराब की अवैध परिवहन, भंडारण एवं कारोबार पर रोक लगाने और इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही को लेकर जांच पड़ताल और औचक दबिश का अभियान लगातार जारी की है। वही गैर जमानती धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 संशो. 2011की गैर जमानती धारा 34(2), 59(क), और 34(1) (क) के तहत तत्काल प्रकरण दर्ज किया गया। आबकारी विभाग वृत नवागढ़ ने अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्यवाही करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। नवागढ़ छिरहा रोड, ग्राम हरदी के पास से दिनांक: 07 नवम्बर 2025 को शराब की अवैध बोतले लेकर जा रहा था। वही मुखबिर के जरिये मिली सूचना पर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दबिश दी और मौके पर आबकारी विभाग ने आरोपी के कब्जे से 7.02 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला और प्लेन जब्त की। मदिरा का परिवहन एक पीले-काले रंग के हीरो मेस्ट्रो स्कूटी दोपहिया वाहन क्रमांक CG09JN 0314 में किया जा रहा था। जिसे भी जब्त कर लिया गया है। कार्यवाही पूरी होने के बाद आरोपी विक्रम सिंह मनकामने को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है। इस दौरान यह कार्रवाई आबकारी विभाग के निम्नलिखित अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा की गई। जिसमें आबकारी उपनिरीक्षक सहदेव मरकाम एवं दयालाल साहू आबकारी आरक्षक संतोष कुमार अहिरवार, वाहन चालक पूर्णानंद सोम सहित आबकारी विभाग बेमेतरा टीम की बड़ी सफलता रही।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button