अपराध/गुनाहछत्तीसगढ़

*अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बेरला में 5500 रुपये की देशी मसाला मदिरा जब्त, आरोपी गिरफ्तार*

 

बेमेतरा:- बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी डॉ. पलक नंद और सहायक जिला आबकारी अधिकारी विक्रम आनंद के मार्गदर्शन में जिले में शराब की अवैध परिवहन, भंडारण एवं कारोबार पर रोक लगाने और इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही को लेकर जांच-पड़ताल और औचक दबिश का अभियान लगातार जारी है। इसी के चलते आबकारी विभाग वृत्त बेरला ने अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दिनांक 08 नवम्बर 2025 को आबकारी स्टाफ ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत कुसमी वार्ड नं. 01 में दबिश दी। जहां पर शराब के अवैध कारोबार 01 प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही के दौरान जब्त सामग्री 55 पाव देशी मसाला मदिरा, कुल मात्रा 9.9 बल्क लीटर है जिनकी बाज़ार मूल्य ₹5500 है। जिनके आरोपी सतीश साहू पिता जेठू साहू, उम्र 32 वर्ष, साकिन कुसमी थाना बेरला, जिला बेमेतरा की है। इस मौके पर आरोपी सतीश साहू के कब्जे से सफेद नीली प्लास्टिक की बोरी में ये अवैध मदिरा बरामद हुई। बरामद मदिरा को विधिवत सीलबंद कर आबकारी विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया। वही गैर जमानती धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 संशो. 2011 की गैर जमानती धारा 34(2), 59(क), और 34(1)(क) के तहत तत्काल प्रकरण दर्ज किया गया। विभाग ने आरोपी सतीश साहू को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। इस पूरी कार्रवाई में आबकारी वृत्त बेरला प्रभारी निवेदिता मिश्रा, आबकारी आरक्षक महेंद्र नाग तथा ड्राइवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान नागरिकों से अपील की आबकारी विभाग ने आम जनता से अपील की है कि अवैध मदिरा धारण, संग्रहण एवं विक्रय के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत हेतु आबकारी उप निरीक्षक वृत्त बेरला के दूरभाष 9821092086 पर संपर्क करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button