रेसिपी

यूपी में यहां परवल सब्जी से बनती है ये मिठाई, 100 साल पुरानी है दुकान; स्वाद के आज भी है लोग दीवाने

अगर आप आजमगढ़ में है और किसी ऐसी मिठाई की तलाश में है. जिसका स्वाद चखने के बाद आप कह उठे ‘वाह, क्या स्वाद है!’ तो हम आपको एक ऐसी मिठाई के बारे में बताने जा रहे है जो लगभग 100 सालों से अपनी मिठास और बेहतरीन स्वाद से लोगों को दीवाना बना रही है. जिले के चौक स्थित एक दुकान पर पिछले 100 सालों से परवल की मिठाई बनाई जा रही है और यहां की यह मिठाई जिले की सबसे प्रसिद्ध मिठाइयों में से एक है.इस दुकान पर तीन पीढ़ियों से इस मिठाई की रेसिपी चली आ रही है, जिसका स्वाद चखने के लिए सिर्फ आजमगढ़ ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों से भी लोग आते है. आमतौर पर परवल का इस्तेमाल सब्जी बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन इसके अलावा यह एक ऐसी सब्जी है जिसकी स्वादिष्ट मिठाई भी बनाई जाती है और यह मिठाई आजमगढ़ वासियों की पसंदीदा मिठाइयों में से एक है.दादा ने दी थी रेसिपी
दुकानदार विष्णु गुप्ता बताते है कि उनकी यह दुकान जिले में 1904 से शुरू हुई थी और तब से लेकर आज तक उनके परिवार द्वारा यह दुकान चलाई जा रही है. इस दुकान पर परवल की मिठाई बनाने की शुरुआत उनके तीन पीढ़ी पहले उनके दादाजी द्वारा की गई थी और उसी रेसिपी से आज भी इस दुकान पर परवल की मिठाई बनाई जाती है, जो जिले के लोगों को खूब पसंद आती है.खोए को खुद तैयार करते
विष्णु गुप्ता बताते है कि इस मिठाई के स्वाद के पीछे इसमें उपयोग होने वाली शुद्ध चीजें हैं. इसमें उपयोग होने वाले खोए को खुद अपने हाथ से ही दुकान पर तैयार किया जाता है और इसे तैयार करने के लिए 100 साल पुरानी खास रेसिपी का उपयोग किया जाता है. इसी रेसिपी के कारण सदियों पुराना यह स्वाद आज भी कायम है.परवल की मिठाई की तलाश

विष्णु बताते है कि दुकान पर वैसे तो कई तरह की मिठाइयां मौजूद हैं, लेकिन परवल की मिठाई को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. आलम यह है कि सिर्फ आजमगढ़ ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों से आने वाले लोग भी इस दुकान की परवल की मिठाई की तलाश में आते हैं और इसे खरीदकर अपने साथ ले जाते हैं.

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button