न ज्यादा तड़का, न भारी मसाले, फिर भी लाजवाब! बस्तर स्टाइल में खाएं मटर-आलू भुजिया

बस्तर में मटर और आलू की भुजिया बनाई जाती है. यह सब्जी बेहद स्वादिष्ट लगती है. इस सब्जी को बस्तर में बेहद सिंपल तरीके से बनाया जाता है, जिसके कारण इसका स्वाद और भी लाजवाब होता है. आप भी अपने घर के लोगों को मटर और आलू की इस भुजिया की सब्जी खिलाकर अपने घर के लोगों का दिल जीत सकते हैं, क्योंकि इसका स्वाद ही लाजवाब होता है.यह सब्जी कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है. वहीं, इसे बनाना भी काफी आसान होता है. इस सब्जी को बनाने में कोई झंझट नहीं होता.यह भुजिया बस्तर में कम मसालों के साथ बनाई जाती है. आप इन स्टेप्स को फॉलो करके अपने घर में मटर और आलू की भुजिया की सब्जी तैयार कर सकते हैं. इस सब्जी को एक बार खाने के बाद बार-बार खाने का मन करेगा. वहीं, आपको इस सब्जी को रोज-रोज खाने का मन करेगा.मटर और आलू की भुजिया बनाने के लिए सामग्री
मटर- 100 ग्राम, आलू एक- कटी हुई, प्याज- एक कटी हुई, हरी मिर्च दो- कटी हुई, नामक स्वादानुसार, हल्दी पाउडर-1/4 छोटी चम्मच, हल्दी पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच, तेल- 10 मिली लीटरमटर और आलू की भुजिया बनाने की विधि
मटर और आलू की भुजिया की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में तेल गर्म कर लीजिए. तेल गर्म होने के बाद इसमें कटी हुई प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनिए. जब प्याज सुनहरी हो जाए, तो इसमें मटर और आलू डालकर थोड़ी देर पकाइए. थोड़ी देर बाद इसमें हल्दी, मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर पकाइए. लगभग पाँच मिनट बाद इसमें कटे हुए टमाटर डालकर पकाइए. जब टमाटर, मटर और आलू अच्छे से पक जाएं, तो इसे उतार लीजिए. अब तैयार है मटर और आलू की देशी भुजिया की सब्जी. आप इसे चावल या रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं.



