देश-दुनिया

सारे मर्द एक जैसे नहीं होते… महिला को ब्रेस्टफीडिंग कराता देख कैब ड्राइवर ने किया जेंटलमैन वाला काम

अक्सर महिलाएं कैब में असुरक्षित महसूस करती हैं। खासकर वो महिलाएं, जो बेबी के साथ ट्रैवल करती हैं। क्योंकि कैब में बेबी फीड करना उन्हें अनकंफर्टेबल लगता है। ऐसे में एक महिला ने इस बारे में एक कैब ड्राइवर के साथ ऐसा एक्सपीरियंस शेयर किया है, जो वाकई में लोगों के दिलों को छू लेगा।एक महिला का एक इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट ने बहुत सारे लोगों के दिलों को छू लिया है। उन्होंने अपने एक छोटे लेकिन बहुत खास एक्सपीरियंस को शेयर किया, जो उन्होंने एक कैब में सफर करते समय महसूस किया।

महिला ने बताया कि जब वह अपने बेबी को फीड कर रही थीं, तब कैब ड्राइवर ने बहुत सम्मान के साथ अपना रियर-व्यू मिरर (पीछे देखने वाला शीशा) इस तरह एडजस्ट कर लिया कि पीछे की सीट पर क्या हो रहा है, वह उसे न दिखे। इस छोटे से काम से महिला ने काफी सेफ महसूस किया।

यह घटना हमें याद दिलाती है कि दयालुता और इंसानियत अक्सर छोटे-छोटे कामों में ही छुपी होती है। यह घटना तब की है जब यशिका रापरिया नाम की महिला अपने बच्चे के साथ एक कैब में सफर कर रही थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया और उसमें अपनी कहानी बताई।उन्होंने लिखा, ‘मैं कैब से सफर कर रही थी और मेरे बच्चे को दूध पिलाना था। मेरे पास खुद को ढकने के लिए कपड़ा था, लेकिन फिर भी मैं थोड़ा अनकंफर्टेबल महसूस कर रही थी। मैंने जैसे-तैसे खुद को और अपने बच्चे को ढका और उसे दूध पिलाने लगी।’

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button