विविध

*शासकीय प्राथमिक शाला मजगांव में बच्चों ने बैंक, सोसाइटी व खाद गोदाम का किया भ्रमण*

 

बेरला:- विकासखण्ड बेरला अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक शाला मजगांव के विद्यार्थियों ने पर्यावरण विषय पर बैंक पाठ का पढ़ने व समझने के लिए बैंक, सोसाइटी, खाद गोदाम तथा एटीएम मशीन के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए बैंक सोसाइटी खाद गोदाम तथा एटीएम मशीन के स्थान में जाकर भ्रमण कर बैंक मैनेजर व कर्मचारियों से तथा सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक ने अपने व अपनी विभाग की संपूर्ण जानकारियों को बच्चों से साझा किया। इस बीच बच्चे बैंक में खाता खुलवाने, बैंक से होने वाले लाभ और सोसाइटी का महत्व को जाना। साथ ही एटीएम के बारे में जानकर बहुत ही खुशी महसूस कर रहे थे। शिक्षक चेतन कुमार साहू ने बताया कि बच्चों को प्रत्यक्ष प्रमाण के साथ दिखा कर पढ़ाने से जो ज्ञान प्राप्त होता है। वह स्थाई रहता है और अभी के समय में बैंक व सोसाइटी की जानकारी बच्चों को रखना अति आवश्यक है। इस प्रकार बच्चो ने बैंक शाखा प्रबंधक, समिति प्रबंधक व खाद्य गोदाम में जाकर सभी विषय पर साक्षात शिक्षा प्राप्त लिया। वही शाखा प्रबंधक व समिति प्रबंधक विस्तार पूर्वक से बताये की बैंक में क्या- क्या काम करते है। कैसे पैसे निकालते है। वही खाद्य के बारे में बताया गया। इस दौरान बैंक शाखा प्रबंधक रविकांत जगदल्ले से विद्यार्थियों ने प्रश्न पूछे और सवाल का इन बच्चों ने जवाब भी दिए।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button