*राजीव युवा मितान क्लब के तत्वावधान में तीजा पोरा एवं मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन*

बेरला:- ब्लॉक बेरला के ग्राम परपोड़ा में राजीव युवा मितान क्लब के तत्वावधान में तीजा पोरा एवं मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष दिनेश मंडल, उपाध्यक्ष मोती साहू, सचिव दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष जितेंद्र साहू, भानु, राघव, नरेन्द्र, दौलत, कमलेश, लुकेश, तरुण, नीलेश, निषाद, प्रियांशू राजपूत, शिव कुमार, मुकेश यादव एवं ग्राम पंचायत परपोड़ के सरपंच सतोषी डोमन साहू बूथ कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, बलदाऊ साहू, संकर साहू, साहू समाज के उपाध्यक्ष मनोज मंडल एवं समस्त ग्राम वासी परपोड़ उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि ग्राम परपोड़ा में राजीव युवा मितान क्लब ने तीजा पोला तिहार खेल कूद एवं मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। वही विभिन्न खेलो का आयोजन पर विजेता प्रतिभागी में कबड्डी में नारधी टीम, ख़ुर्शी दौड़ प्रथम राधिका, द्वितीय बिसनतीन, फुगड़ी प्रथम चंचल, द्वितीय गनेसिया, रसा कसी ललित, यूनीति, लुकसवरी, पुन्नी निषाद एवं संखली, सुई धागा बलून फुलाना आदि कार्यक्रम के पश्चात सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर बड़े हर्ष उल्लास के साथ तीजा पोरा तिहार मनाया गया और रात्रि में रिकॉडिंग डांस भी कराया गया।




