*बेरला में बच्चों ने धूमधाम से मनाया तीजा पोरा तिहार*

बेरला: बेरला ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक शाला सण्डी में बच्चों ने छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्यौहार तीजा पोरा को बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बच्चों ने मटका सजाओ, बैल दौड़, फैंसी ड्रेस, और दही हांडी मटकी फोड़ जैसी कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के परिणाम:
* मटका दौड़ प्रतियोगिता: इसमें भूमिका साहू ने प्रथम, निधी साहू ने द्वितीय और नेहा साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
* फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता: लिखेश्वरी साहू ने पहला, डिलेश्वरी साहू ने दूसरा और भूमिका साहू ने तीसरा स्थान जीता।
* बैल दौड़ प्रतियोगिता: अवधेश ने पहला और मुरली ने दूसरा स्थान हासिल किया।
* दही हांडी प्रतियोगिता: इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को स्कूल परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर संस्था प्रमुख मनीषा देवांगन ने बच्चों को तीजा पोरा त्यौहार के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार अच्छी फसल और घर की समृद्धि के लिए बैलों और जाता-पोरा की पूजा करके मनाया जाता है।
शिक्षक ओमनारायण साहू ने कहा कि पोरा त्यौहार हमें खेती-किसानी और पशुधन के महत्व को याद दिलाता है। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है।
इस कार्यक्रम में संस्था प्रमुख मनीषा देवांगन के अलावा शिक्षक लोकेश साहू, ओमनारायण साहू, प्राथमिक प्रधान पाठक वीरेंद्र कुमार सिन्हा, राधेश्याम ईसदा, रामस्वरूप साहू, और नीलेश साहू भी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर बच्चों के इस उत्साह और उनकी भागीदारी की सराहना की।




