विविध

*बेरला में मतदाता जागरूकता हेतु पोस्टर प्रतियोगिता*

 

बेमेतरा:- आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पदुम सिंह एल्मा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी जिला पंचायत लीना कमलेश मंडावी के मार्गदर्शन में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के विभिन्न स्थानों में मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी बेरला महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता हेतु पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए किया गया । विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर टिकेश्वरी साह बीएससी अंतिम वर्ष, दूसरा स्थान लीला भारती बीएससी प्रथम और तृतीय स्थान पर गामिनी वर्मा बीकाम प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। सभी विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत मतदान की शपथ भी ली।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button