विविध

*राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह – 2025 के तहत बेमेतरा पुलिस आम नागरिको से कि अपील, यातायात नियमों का करें पालन*

 

बेमेतरा:- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह – 2025 के तहत बेमेतरा पुलिस आम नागरिको से अपील की और यातायात नियमों का पालन करें। जिला पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू भापुसे के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। जिसके तहत दिनांक 12 जनवरी 2025 को यातातयात बेमेतरा 11 प्रकरण में 11 व्यक्ति के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। यातायात के नियमो का उल्लघंन करने वाले वाहन चालक के विरूद्ध 11 प्रकरण में कुल 3,300 रूपये समन शुल्क लिया गया।

 

*बेमेतरा पुलिस की अपील*

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू भापुसे के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह के मार्गदर्शन में डीएसपी राजेश कुमार झा के द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह – 2025 को लेकर दोपहिया एवं चार पहिया वाहन में आने जाने वाले आम जनमानस से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, संयमित गति से वाहन चलाये एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। शराब सेवन कर वाहन न चलाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button