विविध

*बेरला के सण्डी स्कूल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन, बच्चों ने सीखी पेपर क्राफ्ट की कला*

 

बेरला-: विकासखंड बेरला के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सण्डी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 2025 के तहत एक उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल में एक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना था।

 

शिक्षक लोकेश साहू ने इस पहल के बारे में बताते हुए कहा कि रैली के माध्यम से लोगों को तिरंगे के साथ एक भावनात्मक संबंध स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

 

इस दौरान, बच्चों को पेपर क्राफ्ट्स के जरिए तिरंगे से जुड़ी कलाकृतियां बनाना भी सिखाया गया। शिक्षक ओमनारायण साहू ने बताया कि छात्रों को तिरंगा बैच, फ्लैग मेकिंग, और सैनिकों को सलामी देते हुए तिरंगे की कलाकृतियां बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा, एक तिरंगा सेल्फी जोन भी बनाया गया, जिसने बच्चों को खूब उत्साहित किया।

 

इस कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच सेवाराम साहू, उपसरपंच तखत राम साहू, सचिव राजकुमार साहू, रोजगार सहायक जनकराम मिर्झा, गणेशराम साहू, काशीराम साहू, भुनेश्वर साहू, कैलाश साहू, दिनेश डौण्डे, संस्था प्रमुख मनीषा देवांगन, प्राथमिक प्रधान पाठक वीरेंद्र कुमार सिन्हा, शिक्षक लोकेश साहू, ओमनारायण साहू, नीलेश वर्मा, राधेश्याम ईसदा, और रामस्वरूप साहू सहित बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। बच्चों ने इस अनूठी पहल और पेपर क्राफ्ट की कला सीखकर काफी खुशी जाहिर की।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button