*●बेमेतरा के पूर्व विधायक अवधेश सिंह ने दमदार नेतृत्व व कार्यकुशलता से बने भाजपा के प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक, समर्थकों कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह●*

*■बेमेतरा:-* बेमेतरा विधानसभा के पूर्व विधायक एवं बीजेपी के प्रदेशमंत्री अवधेश सिंह चन्देल को भारतीय जनता पार्टी द्वारा अब प्रदेश के प्रकोष्ठ संयोजक बनाकर पार्टी की नई जिम्मेदारी दी गयी है। जिस पर स्थानीय पार्टी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्रवासियों द्वारा दिग्गज नेता अवधेश सिंह को खूब बधाई व शुभकामनाएं दी जा रही है। ज्ञात हो कि बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय द्वारा प्रदेश से संगठन का विस्तार प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव द्वारा किया गया है। जिसमे बेमेतरा ज़िले में दिग्गज नेता अवधेश चंदेल की संगठन में अनुभव, कार्यकुशलता एवं पार्टी के प्रति निष्ठा व समर्पण को ध्यान में रखकर उन्हें प्रदेश स्तर में बड़ा पद दिया गया है। इस पर बेरला क्षेत्र सहित पूरे ज़िले में कार्यकर्ताओं एवं समर्थको के बीच उनकी नयी जिम्मेदारी से हर्ष व खुशी का वातावरण है। दरअसल दिग्गज नेता अवधेश सिंह को संगठन में दमदार नेतृत्व की मौजूदगी एवं क्षेत्र की जनता के बीच सक्रियता के कारण सन्गठन के प्रदेशस्तरीय टीम में लिया गया है। जिन्होंने सकुशल नेतृत्व से विगत नगरीय व ग्रामीण निकाय के चुनाव में पार्टी को अच्छी सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब भाजपा के प्रति समर्पण एवं अनुभव को तवज्जो देते हुए उन्हें पार्टी प्रकोष्ठ के संयोजक बनाकर प्रदेश भाजपा के लिए अहम जिम्मेदारी प्रदान की है।




