विविध

*धमधा नगर क्षेत्र में अवैध रूप शराब बेच रहे युवक की पुलिस द्वारा 34(2) की कार्यवाही*

 

*दुर्ग/धमधा:-* एसपी-जितेंद्र शुक्ला के निर्देशन पर धमधा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में जुआ-सट्टा, गाँजा व अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी सिलसिले में गत 24 सितम्बर को धमधा थाना प्रभारी निरीक्षक-पीडी चन्द्रा के नेतृत्व में नगर के खैरागढ़ मार्ग पर कलश मन्दिर के समीप घेराबंदी कर एक आरोपी को रंगे हाथ अवैध रूप से शराब के साथ पकड़ा गया। जिसको थाने में ले जाकर पूछताछ करने पर 32 वर्षीय संदिग्ध आरोपी राजू साहू पिता तेजराम साहू करेली गाँव निवासी निकला। जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में 40 पौवा देशी शराब की जब्ती बनाकर बीएनएस की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही की गयी। वही मामले में आरोपी को न्यायिक ज्यूडिशियल रिमांड पर दुर्ग न्यायालय भेजा गया। इस कार्यवाही में प्रभारी टीआई के अलावा श्रीराम पेन्ड्रो, आरक्षक-दिनेश डहरिया, अरुण चौहान, विमल साहू, प्रशांत साहू, रामसिह पैकरा की सराहनीय योगदान रहा।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button