छत्तीसगढ़

सावित्रीपुर स्कूल में छात्र संघ का गठन

सावित्रीपुर स्कूल में छात्र संघ का गठन………. सांकरा, जोंक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सावित्रीपुर में छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाती है।इसी संदर्भ में संस्था प्राचार्य पी सिदार के निर्देशन और वरिष्ठ व्याख्याता निर्मल साहू और बीडी साहू सर के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सावित्रीपुर में छात्र संघ चुनाव का आयोजन किया गया।इस छात्र संघ चुनाव में अधिसूचना जारी करने,नामांकन,नाम वापसी,मतदान, मतगणना और शपथ ग्रहण जैसी सभी प्रक्रियाओं का पालन किया गया। विद्यार्थियों ने मत पत्र के माध्यम से अपने पदाधिकारी का चयन किया। दुष्यंत साहू शाला नायक,टिकेश्वरी निषाद उपशाला नायक , डीलेश्वरी क्रीड़ा सचिव,रोशनी को उप क्रीड़ा सचिव, क्रेस पाठक सांस्कृतिक सचिव, प्रीति डहरिया उप सांस्कृतिक सचिव,नेहा पुस्तकालय प्रभारी, सुरेंद्री उप पुस्तकालय प्रभारी चुने गए।इसके अलावा कक्षा नवमी के कक्षा नायक संदीप,उप कक्षा नायक जमुना ,कक्षा दसवीं के कक्षा नायक सितेश,उप कक्षा नायक पायल,कक्षा ग्यारहवीं कक्षा नायक केशव,उप कक्षा नायक अनामिका,कक्षा 12वीं के कक्षा नायक संध्या,उप कक्षानायक जज कुमार को भी निर्वाचित किया गया।चुनाव के बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।प्राचार्य पी सिदार सर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को पद,गोपनीयता,अनुशासन और कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।इस दृष्टि से लोकतांत्रिक चयन प्रक्रिया बहुत आवश्यक हो जाती है।इसी संदर्भ में हमारे संस्था में छात्र संघ चुनाव का आयोजन किया गया है। भारत युवा देशों में भी शुमार होता है। यहां युवाओं की तादाद किसी अन्य देश से ज्यादा है,इस दृष्टि से भी युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था समझने समझाने की दृष्टिकोण से छात्र संघ चुनाव एक प्रभावशाली माध्यम हो सकता है। वरिष्ठ व्याख्याता निर्मल साहू ने छात्र संघ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छात्र चुनाव छात्रों को यह सीखने का अवसर प्रदान करते हैं कि लोकतंत्र कैसे काम करता है।वे मतदान प्रक्रिया में भाग लेते हैं,अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं,और अपने विचारों और चिंताओं को व्यक्त करते हैं।इस अवसर पर बीडी साहू सर ने कहा कि छात्र संघ चुनाव छात्रों को नेतृत्व कौशल विकसित करने का ही शानदार अवसर प्रदान करते हैं।वे चुनाव अभियान चलाते हैं,भाषण देते हैं और छात्रों के मुद्दों को उठाते हैं।यह सब उन्हें आत्मविश्वास ,संचार कौशल,निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने में मदद करता है। संकुल समन्वयक पीएल चौधरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र संघ चुनाव छात्रों को स्कूल समुदाय में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।वे छात्रों की समस्याओं को उठाते हैं और उनके समाधान के लिए काम करते हैं।यह छात्रों को यह महसूस कराने में मदद करता है कि वह अपने स्कूल के वातावरण को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। प्रधान पाठक एसएल पटेल सर ने अवसर पर कहा कि छात्र संघ चुनाव छात्रों को वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं,वे सीखते हैं कि कैसे प्रभावी ढंग से संवाद करना है,टीम के रूप में काम करना है और समस्याओं का समाधान करना है।प्रधान पाठक महेंद्र तांडी सर ने इस अवसर पर कहां कि छात्र संघ चुनाव विद्यार्थियों में सेवा,समर्पण,सहयोग और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है।इस चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में संस्था के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का योगदान रहा।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button