छत्तीसगढ़

जनचौपाल : कलेक्टर ने दूर दराज से आए नागरिकों की सुनी समस्या, अधिकारियों को जांच कर निराकरण करने के दिए निर्देश

जनचौपाल : कलेक्टर ने दूर दराज से आए नागरिकों की सुनी समस्या, अधिकारियों को जांच कर निराकरण करने के दिए निर्देश

कवर्धा, 27 मार्च 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के नागरिकों से भेंटकर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी। कलेक्टर ने एक-एककर जन चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे आमजनों से उनकी समस्यों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए एवं निराकरण के लिए आधिकारियों को निर्देशित किए। जन चौपाल कार्यक्रम में आज कवर्धा विकासखंड के ग्राम डबराभाट निवासी श्री धनेश ने नक्शा बंटाकन के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए अधिकारी को निराकरण करने के निर्देश दिये। सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम बितली के श्री मोती राम साहू शासकीय भूमि में अतिक्रमण कर रास्ता बंद कर देने के संबंध में आवेदन दिया। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को जांच कर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पट्टा, नक्शा-खसरा, बंटवारा, नामांतरण, फौती आदि से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया तथा त्वरित निराकरण की मांग की। सभी आवेदकों ने भी अपनी समस्या और मांगों से संबंधित आवेदन पत्र कलेक्टर को सौंपे। कलेक्टर श्री महोबे ने ग्रामीणों के विभिन्न समस्या एवं मांगों से संबंधित आवेदन को गंभीरता से लिया और नियमानुसार निराकरण की बात कहीं। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सुश्री दिप्ती गौते, डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर, संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button