*देवकर नगर पंचायत में PMAY-U 2.0 लाभार्थियों को भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र वितरित*

देवकर-:प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (PMAY-U) 2.0 के अंतर्गत, देवकर नगर पंचायत में 25 लाभार्थियों को उनके भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम नगर पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य शहरी गरीबों के लिए आवास के सपने को साकार करना है।
इस अवसर पर नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी केशराम साहू ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे। उन्होंने बताया कि यह पहल शहरी क्षेत्र में बेघर और निम्न आय वर्ग के लोगों को किफायती आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
कार्यक्रम में उपअभियंता संजय मोटवानी, लेखापाल गजाधर यादव, और अन्य नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही, नगर के जनप्रतिनिधियों में अध्यक्ष सुरेश सिहोरे, उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, और कई पार्षदगण भी मौजूद थे। विधायक प्रतिनिधि अजय अग्रवाल, स्थानीय पत्रकार और बड़ी संख्या में आम नागरिक भी इस अवसर के साक्षी बने।
सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि इससे नगर के शहरी गरीबों को अपना घर बनाने में मदद मिलेगी। लाभार्थियों ने भी सरकार और नगर पंचायत के प्रति आभार व्यक्त किया।




