विविध
*देवकर में बीती रात भीषण सड़क हादसे, तेज रफ्तार वाहन की सड़क पर खड़े वाहन से टक्कर, तीन घायलों में एक की स्थिति नाजुक, उपचार की त्वरित व्यवस्था कर देवकर चौकी ने पेश मानवता की मिसाल*

*देवकर:-* नगर स्थित स्टेट हाइवे पर कल रात डेढ़ बजे एक भीषण हादसा हुआ, जिसमे तेज गति से वाहन सड़क किनारे खड़े वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार तीन में से एक की हालत काफी गम्भीर बताई जा रही है, जिसे दुर्ग रिफर किया गया है जबकि दो लोगों को धमधा के निजी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। कार सवार तीनो व्यक्ति स्थानीय नगर देवकर निवासी है। हादसे पर देवकर चौकी पुलिस द्वारा मानवता की मिसाल पेश किया गया। सूचना मिलते ही देवकर चौकी के स्टॉफ प्रधान आरक्षक उमाशंकर ठाकुर, आरक्षक-प्रमोद पांडेय एवं भूषण मार्कण्डेय ने तत्काल अपने पुलिस वाहन से घायलों को इलाज के लिए धमधा लेकर गए। जिसमे बताया जा रहा है कि समय की ज़रा सी एक घायल की जान पर बन सकती थी, जिसे पुलिस द्वारा त्वरित मदद की खूब चर्चा हो रही है।




