*●छत्तीसगढ़ शासन की सरकारी स्कार्पियो गाड़ी में 720 पौवा इंग्लिश शराब लेकर रफ्तार से वाहन दौड़ा रहे चालक ने डोंगीतराई गाँव में दुपहिया वाहन को मारी टक्कर, महिला-बच्चे सहित तीन घायल, प्रार्थी की रिपोर्ट पर साजा थाना में मामला दर्ज●*

*बेमेतरा:-* साजा थाना इलाके के ग्राम डोंगीतराई में कल शनिवार को दोपहर के वक्त एक सड़क हादसा चर्चे का कारण बन गया। जिसमे प्राथमिक जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ शासन की सरकारी वाहन पर परपोड़ी से बेमेतरा स्थित कोबिया के लिए शराब भरकर ले साजा-देवरबीजा के रास्ते जा रहा था, इसी बीच नगर साजा से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर ही डोंगीतराई गाँव मे मोड़ के पास त्योहार के लिए दोपहिया वाहन से अपने घर जा रहे ग्राम बरगड़ा निवासी मनीष साहू एवं बच्चों सहित उसके परिजनों को बुरी तरह ठोकर बाइक को अपने चपेट में ले लिया एवं कुछ दूर तक युवक को घसीटने के बाद सरकारी वाहन को रोकने पर चालक नशे में धुत पाया गया है। वही उसके सरकरी वाहन में 720 पौवा अंग्रेजी शराब लादा हुआ ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया है। जिसके बाद घटनास्थल पर काफी भीड़ एकत्रित हो गयी जिसे सूचना मिलने पर साजा थाना की पुलिस चौकन्ने रहकर तत्काल आरोपियों को वाहन सहित कब्जे में ले लिया है एवं घटना के सम्बंध में पूछताछ कर विभिन्न जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि इस घटना के बाद ही में मौके में डोंगीतराई के ग्रामीणों ने उक्त घायलों को तुरंत उठाकर उचित उपचार के लिए साजा भेजा एवं स्थानीय पुलिस को सूचित किया। जिस पर मौके में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने हादसे पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली है और जल्द ही इस मामले में विधिवत कार्यवाही करने की बात कह रहे है।
दरअसल बेमेतरा ज़िला आबकारी विभाग अंतर्गत साजा वृत्त के गाँवों में लगातार अवैध शराब बिक्री की शिकायत मिलती रहती है, वही अब इसी बीच सरकारी वाहन पर शराब को खेप स्थान्तरण पश्चात हुआ हादसा से एक बार फिर प्रशासन पर सवाल उठ रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो उक्त रकारी वाहन का चालक शराब के नशे में चूर था, और नशे के ही आगोश में काफी तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था, जिससे यह दुर्घटना घटी। वही कुछ अपुष्ट सूत्रों की माने तो साजा सर्किल के आबकारीकर्मी भी कभी-कभार ड्यूटी के वक्त भी कथित नशे में लीन रहकर सेवा करते पाए जाते है, जो कि काफी गम्भीर है।
■■■■◆◆◆◆◆◆■■■■
“इस घटना में साजा पुलिस द्वारा आरोपियों को मौके पर गाड़ी सहित पकड़ा गया है एवं प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट लिखाई गयी है जिस पर आरोपियों को कब्जे में रखकर कड़ाई से पूछताछ जारी है। विधिवत कार्यवाही की जाएगी।”
*●निरीक्षक-चन्द्रदेव वर्मा●*
*(प्रभारी-पुलिस थाना साजा)*




