विविध

*दुर्ग-बेमेतरा स्टेट हाइवे पर अज्ञात वाहन ने 09 घुमन्तु पशुओं को रौंदा, तेज रफ्तार वाहनों से ग्रामीणों में काफी आक्रोश*

 

*बेमेतरा:-* दुर्ग-बेमेतरा राजकीय राजमार्ग पर बीती रविवार की रात एक साथ 09 घुमन्तु पशुओं को एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिसके बाद सुबह क्षत-विक्षत पड़े बेजुबान पशुओं के शव को ग्रामीणों ने सड़क से हटाकर अवरुद्ध रास्ता को बहाल किया। दरअसल विगत काफी अरसे से ग्राम राखी-जोबा के पास अक्सर घुमन्तु मवेशियों का जमावड़ा रहता रहा है जिसकी सुध जिम्मेदार पशु, सड़क व यातायात विभाग ने नही ली। लिहाजा कल एक साथ रात के वक़्त एक अज्ञात वाहन ने पूरे मवेशियों के झुंड पर गाड़ी चलाकर बुरी तरह कुचल दिया एवं मौके पर से भाग गया। जिसकी जानकारी बाद में जब ग्रामीणों को लगी तो काफी निराश मन से पशुओं के अवशेषों को सड़क से दूर कर यातायात व्यवस्था दुरुस्त की। इस सम्बंध में गाँव के ही एक व्यक्ति ने बताया कि इस मार्ग पर गाड़ियां काफी तेज रफ्तार से चलती है जिससे सड़क के इर्द-गिर्द बसे इस राखी-जोबा गाँव में काफी खतरा बना हुआ रहता है। चूंकि सड़क पर मवेशियों का झुंड अक्सर रहता है जो कल हादसे का शिकार हुई है। ऐसे दुर्घटनाओं पर सरकार को लगाम लगानी चाहिए।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button