विविध

*■नलजल आवर्धन योजना अन्तर्गत ताज़े पानी के लिए तरस रहे धमधावासी, फ्रेश ब्लड के तत्वाधान में धमधा नगर पंचायत कार्यालय के सामने जल आंदोलन को लेकर धरना प्रदर्शन■*

*★दुर्ग/धमधा:-★* नगर पंचायत धमधा के वार्डो में पानी की समस्या और चार बिन्दुओं की मांग को लेकर फ्रेश ब्लड क्लब के तत्वाधान में रैली की शक्ल में आम लोगों ने आकर उग्र प्रदर्शन करते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी को सौंपा ज्ञापन वही मटकी फोड़ कर किया अनोखा प्रदर्शन नल जल योजना के अन्तर्गत शिवनाथ नदी से धमधा नगर में करोड़ों रुपए खर्च कर पानी की सप्लाई किया जा रहा है वहीं बेतहाशा पानी को रोकने स्थानीय प्रशासन के पास कोई कार्य योजना नहीं है वही धमधा नगर पंचायत इलाके में पानी की समस्या को लेकर फ्रेश ब्लड क्लब के जागरूक मतदाताओं ने व बड़ी संख्या में महिलाओं ने शीतला माता मंदिर से रैली की शक्ल में कार्यालय नगर पंचायत पहुंचे वहां महिलाओं ने मटकी फोड़ कर अपना विरोध प्रदर्शन किए गौरतलब है कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह में सभी कार्य दुरुस्त करने का मांग रखी गई है यदि मांग पूरी नहीं होने पर पूरा धमधा शहर का पे जल बाध्य करने के बाद ताला बंदी करने की बात कही है प्रमुख मांगो में नगर के सभी वार्डो में बोर का पानी व नल का पानी बेजबरन बह रहा है जिसको ध्यान देकर व्यवस्थित करने कहा,नगर के किन्ही वार्डो में टेंकर का पानी तक नहीं पहुंच पाता उसे सभी नगर वासियों को समान सुविधा देने मांग किया,नगर के वार्ड क्रमांक 13,9 व अन्य में किसी व्यक्ति विशेष द्वारा शासकीय बोर का उपयोग निजी कार्यों में किया जा रहा है जिसकी जाँच व उचित कार्यवाही करने कहा अंतिम मांग में कहा कि नगर में सभी वार्डो में बोर है जिसमें कुछ वार्डो का चालू व बंद होने की समय सीमा निर्धारित की गई है किन्तु यही कुछ वार्डो में बोर किसी भी आम नागरिक द्वारा कभी भी बंद व चालू कर दिया जाता है जिससे नगर में वार्ड वासी भेदभाव के नजरिये से अपने आप को महसूस कर रहे है उसे उचित व्यवस्था कराई जायें व सभी बोर में स्वीच बॉक्स लगाई जाये जिससे स्वीच को सुरक्षित रखा जा सकता है व निर्धारित समय में आम लोगों को पानी की सुविधा उपयोग कराई जा सके प्रमुख रूप से इस कार्यक्रम का नेतृत्व करण ताम्रकार फ्रेश ब्लड के आयोजक ने किया वही विशेष रूप से प्रदेश कार्यकारणी भाजयुमो आरुणी दानी,सांसद प्रतिनिधि विमल पटेल,अरविंद ताम्रकार,कुंजीलाल ताम्रकार,राजा स्वर्णकार ,हेमंत साहू,भागवत रावत ,आदर्श ताम्रकार,योगेश यादव ,अभिषेक ताम्रकार,जितेंद्र साहू,वामन ताम्रकार,हरी साहू , ललित साहू , तुषार राजपूत,भुखन देवांगन, पुनेद्र सोनकर,वीर ताम्रकार, नानू साहू ,गिरधर यादव शैलेंद्र निर्मलकर, स्नेह लता ताम्रकार ,अघ्हन यादव , बसंती बाई सहित भारी संख्या में नगर वासियो ने आंदोलन के समर्थन किया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button