मालिक ने बजाया पियानों, धुन सुनते ही थिरकने लगा कुत्ता, वीडियो में दिखा संगीत प्रेमी जानवर

ट्विटर के @buitengebieden पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया, जहां कुत्ता पियानो की धुन पर थिरकता दिखाई दिया. वायरल वीडियो में एक शख्स पियानो बजा रहा था, जिसे सुनकर डॉगी उसी की धुन के हिसाब से झूमने लगा, जिसे सोशल मीडिया यूज़र्स खूब पसंद कर रहे हैं. तभी तो इसे 45 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिले हैं.
पियानो की धुन और गाना सुन मगन हो गया कुत्ता
वायरल वीडियो में एक शख्स पियानो बजाकर गाना गा रहा था. तभी उसके पीछे दरवाजे पर खड़ा उसका डॉगी पियानो और गाना सुनते ही उसकी धुन पर ऐसे थिरकने लगा. मानो म्यूजिक के साथ उसने डांस को सेट करने की ट्रेनिंग ली हो. एक बार नहीं वो कई बार पियानो की धुन और गाना सुनते ही कदमताल करने लगता है. फिर ऐसे ही झूमता है जैसे कितना बड़ा संगीत प्रेमी हो. पियानो बजाता शख्स भी डॉगी की ये हरकत देखकर हैरान था. लेकिन उसे ये देखकर भी अच्छा लग रहा था कि उसका प्यारा डॉगी उसके गाने को पसंद कर रहा है.संगीत सुन थिरकने लगा कुत्ता
कुत्ते को म्यूजिक एन्जॉय करते देख शख्स ने भी वो पियानो पर से अपनी उंगलियां नहीं हटाई. और तबतक गाना जारी रखा जब तक कि डॉगी का मन नहीं भर गया. सोशल मीडिया यूजर्स को म्यूजिक की धुन पर झूमते डॉगी का ये वीडियो खूब पसंद आया. संगीत को लेकर डॉगी की समझ और पसंद भी लोगों का दिल जीत ले गईं. एक यूज़र ने लिखा- ‘संगीत एक यूनिवर्सल भाषा है जिसे हर कोई समझता है’. तो वहीं एक और यूज़र ने लिखा कि अपनी ऐसी हरकतों और समझदारी की वजह से मुझे जानवर बेहद पसंद हैं. ये वीडियो हर किसी को बेहद पसंद आ रहा है. इसलिए इतनी जल्दी इसे 45 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.




