*बोर्ड परीक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को में आने लगे फर्जी कॉल, पास करने के नाम पर पैसे की डिमांड*

बेरला:- अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बेरला अंचल क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आ रहे है। बोर्ड परीक्षा में पास कराने के नाम पर 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों फर्जी कॉल के माध्यम से पैसों की डिमांड किया जा रहे है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड की परीक्षाएं अभी हाल ही में सम्पन्न हुई है। उसके बाद 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को लगातार रॉन्ग नंबर से परीक्षा में बेहतर परिणाम, कम नंबर आने पर पास करना, विषयों में फैल को पास करने जैसे तरह-तरह कारनों से झांसा देकर पैसों की डिमांड कर रहे है। वही विद्यार्थियों को ज्यादातर शाम को कॉल करते है। वही विषय में पास करना और बेहतर परिणाम के नाम पर 7 से 10 हजार रुपये तक के डिमांड कर रहे है। जानकारी के मुताबिक ठगों के द्वारा खुद को माध्यमिक शिक्षा मंडल अधिकारी या पहचान बताकर नंबर बढ़ाने, पास कराने या कम्प्यूटर में डेटा चेंज का झूठा दावा करते हुये, फीस या चार्ज के नाम पर बैंक एकाउंट या यूपीआई डिटेल्स प्राप्त कर ठगी किया जा रहा है। उसके बाद यूपीआई दी के माध्यम से फोनपे करने के लिए विद्यार्थियों बोला जा रहा है। जिससे विद्यार्थी भय व साइबर ठगी का शिकार होने का चिंता सता रही है।
*फर्जी कॉल या लिंक संबंधित मेसेज से बचे, पुलिस को संपर्क करें*
साथ ही इस संबंध में यदि कोई लिंक प्राप्त होता है तो लिंक को न खोलें। अपनी बैंकिंग जानकारी ओटीपी, यूपीआई डिटेल्स आदि किसी के साथ साझा न करें। ऐसे सूचनाओं की पुष्टि स्कूल या परीक्षा केन्द्र्र से करें। त्रुटिवश कॉल्स रिसिव कर लेने या लिंक खोलने पर ठगी का शिकार होने की स्थिति में इसकी शिकायततत्काल साइबर हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दर्ज कराते हुए निकटतम पुलिस थानें में इसकी सूचना दें।




