*पीडब्ल्यूडी सड़क निर्माण को साल भर बने नहीं हुए की जगह-जगह उखड़ने लगे, गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल*

बेरला:- लोक निर्माण विभाग साजा के एक बड़ा मामला सामने आ रहे है। सड़क निर्माण में लापरवाही व गुणवत्ताहीन निर्माण के चलते घटिया मटेरियल की उपयोग से सड़क से जगह-जगह डामरीकरण उखड़ने लगे। आपको बता दें कि बेरला ब्लॉक के ग्राम सलधा-सिंघौरी-मनियारी-परपोड़ा में पीडब्ल्यूडी सड़क निर्माण किया जा रहा है। जिनके कार्य अब भी प्रगति पर है। वही सड़क में डामरीकरण कर लिया गया। लेकिन सवाल उन कारणों से उठ रहे है कि साल भर निर्माण को नहीं हुए और सड़क की डामरीकरण जगह-जगह उखड़ने लगे तो कहीं पर पिघलने लगे है। प्रत्यक्षदर्शियों व अंचल वासियों का कहना है सड़क में घटिया मटेरियाल व बिना जांच एवं बिना इंजीनियर के चलते निर्माण कार्य किया जाना सडक की असलियत और परिणाम सामने आ रहे है। साथ ही सड़क किनारे मुरम तक नहीं डाले गए। जिनके कारण साईड शोल्डर क्षतिग्रस्त हो रहे है। वही राहगीरों के लिए खतरा बन गए है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहे है। वही सड़क जहां से निर्माण कार्य किया गया वहां से मुरम मिट्टी बारिश के पानी से बह गए। जिससे कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है। पुल व मोड़ जगहों पर मिट्टी बह गए है। जो खतरों से कोई कम नहीं है। बात दिन की नहीं है रात्रिकालीन इस सड़क मार्ग से गुजरने से अचानक गड्ढे में धंसने की बड़ी संभावना है। जिसको नजरंदाज करना बड़ी दुर्घटनाओं को जन्म दे सकते है। इसके बावजूद आज तक सम्बंधित इंजीनियर, एसडीओ एवं कार्यपालन अभियंता भी जांच के लिए नहीं आये। इससे ग्रामीणों में कई प्रकार के कथित रूप से सवालिया उत्पन्न हो रहे है।




