विविध

*सुशासन तिहार में ग्रामीण बढ़ चढ़कर कर रहे आवेदन*

*सुशासन तिहार में ग्रामीण बढ़ चढ़कर कर रहे आवेदन*

 

*पंचायत में समाधान पेटी के माध्यम से नागरिकों से शिकायत सुझाव व मांगे प्राप्त की*

 

नवागढ़/नांदघाट:- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में सुशासन को मजबूती देने के उद्देश्य से सुशासन तिहर 2025 का आयोजन किया गया है। जनपद पंचायत नवागढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चिचोली में 12 वार्डों में 8 से लेकर 11 अप्रैल तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया है। पंचायत में समाधान पेटी के माध्यम से नागरिकों से शिकायत सुझाव और मांगे प्राप्त की जाएगी। रोजगार सहायक संघ अध्यक्ष सेलाराम पाल, सरपंच रामचरण ध्रुव, उप-सरपंच तरूण कुमार साहू ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन और नागरिकों के बीच पारदर्शी संवाद स्थापित करना है। समाधान पेटी और ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदनों का निपटारा निर्धारित समय सीमा में किया जाएगा। साथ ही इन आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही करने का प्रयास किया जाएगा। वार्ड क्रमांक 1 से 12 तक के है। आम जनता की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित हो एवं जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी लोगों को मिल सके। इसलिए छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव की सरकार द्वारा यहा प्रयास किया गया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button