
*बेमेतरा:-* भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवीन प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत के दुर्ग ज़िले के दौरे के दौरान भिलाई शहर आगमन पर बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के बेरला एवं भिम्भौरी मण्डल क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकत की। इस अवसर पर नगर पंचायत बेरला के पार्षद शिवझड़ी सिन्हा एवं भिम्भौरी मण्डल के महामंत्री पोषण निर्मलकर नवनियुक्त युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के साथ अन्य इलाकों के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से पार्टी व क्षेत्र सम्बन्धित चर्चा भी की।




