विविध

*राजनांदगांव :●: डोंगरगढ़ में प्रेमिका से बात करने पर सनकी प्रेमी ने युवक पर नारियल काटने के कटारी से किया जानलेवा हमला, पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार*

 

मुदस्सर मोहम्मद✍

*राजनांदगांव/डोंगरगढ़:-* डोंगरगढ़ थाना मुख्यालय के ठेठवार पारा शिव मंदिर के पास गत 14 जून को रात्रि करीबन 12ः30 बजे के आसपास आरोपी सागर पटेल उर्फ तोरण पटेल निवासी ठेठवार पारा डोंगरगढ़ द्वारा आह्त रजनेश कंडरा निवासी कंडरापारा डोंगरगढ़ को तु मेरे गर्लफ्रेण्ड से बात करता है कहकर माँ-बहन की अश्लील गाली-गलौज कर, जान से मारने की धमकी देकर, एक लोहे के नारियल काटने के धारदार बड़ा चाकू से वार कर चोंट पंहूचा दिया जिसे ईलाज हेतु अस्तताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में अप0क्र0- 291/2025 धारा- 296, 351(2), 118(1) बीएनएस का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

 

घटना से वरिष्ठ अधिकारी एसपी-मोहित गर्ग, एएसपी-राहुल देव शर्मा, एसडीओपी डोंगरगढ़-आशीष कुंजाम को अवगत कराकर विवेचना हेतु दिशा-निर्देश प्राप्त कर घटना बाद से फरार आरोपी सागर पटेल उर्फ तोरण पटेल पिता दिलीप पटेल उम्र- 19 साल निवासी ठेठवारपारा डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ0ग0) का पता तलाश कर हिरासत में लेकर आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक लोहे के नारियल काटने के धारदार बड़ा चाकू को जप्त कर आरोपी को धारा-296, 351(2), 118(1) बीएनएस एवं 25. 27 आर्म्स एक्ट के तहत दिनांक- 15 जून को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

 

*आरोपी का नाम और पता-* सागर पटेल उर्फ तोरण पटेल पिता दिलीप पटेल उम्र- 19 साल निवासी ठेठवारपारा डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button