*मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किया पुतला दहन*

बेमेतरा:- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार का समर्थन प्राप्त भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों और भ्रष्टाचार में लिप्त कारोबारियों पर जिस तरह ताबड़तोड़ कार्रवाई की है कांग्रेस की भूपेश सरकार के पेट में दर्द होने लगा है और एक का मुख्यमंत्री का ईडी की कार्यवाही का विरोध करना तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ इस कार्यवाही से भयभीत होना न केवल इस बात को दर्शाता है बल्कि इस बात पर मोहर भी लगता है कि कांग्रेस की सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ के भ्रष्टाचारी अधिकारियों और भ्रष्टाचार में कंठ तक डूबे कारोबारियों को खुला समर्थन प्राप्त है और यह सरकार खुलकर उनको बचाने में लगी हुई है तथा भ्रष्टाचार का बोलबाला कायम रहे इसलिए ईडी की कार्यवाही का विरोध करना इनकी मानसिकता बन चुकी है। इसलिए भारतीय जनता युवा मोर्चा भिंभौरी मण्डल अध्यक्ष ताकेश्वर सोनी के नेतृत्व में कांग्रेस की भूपेश सरकार का पुतला दहन किया गया इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भोलाशंकर वर्मा ,भाजपा भिंभौरी मण्डल अध्यक्ष यशवंत वर्मा ,महामंत्री तिलोचन वर्मा ,पोषन वर्मा , युवा मोर्चा महामंत्री पोषन निर्मलकर,परवीन परगनिहा, उपाध्यक्ष जितेंद्र साहू ,योगेश धीवर,रामकुमार वर्मा,चेतन्य धीवर, किशन साहू,अमन वर्मा, समीर रोहित वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।




