विविध

*नगर पंचायत देवकर में अध्यक्ष की दावेदारी में लोगों की पसंद बनकर उभर रहे हैं अजय अग्रवाल.*

देवकर –*नगर  पंचायत देवकर का अध्यक्ष पद अनारक्षित मुक्त होते ही जहां एक ओर अनेक दावेदारों ने अपने आपको अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया है वहीं देवकर नगर में एक ऐसे युवा चेहरे का नाम उभर कर जनता के सामने आया है जिसे आम जनता अपने नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में देख रही है। वर्तमान नगर पंचायत देवकर उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अजय अग्रवाल पूर्व में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं,इनकी माता जी पूर्व में पाषर्द रह चुकी है अजय अग्रवाल खुद नगर पंचायत देवकर में विधायक प्रतिनिधि रह चुके हैं उन्हें 10 साल का नगर पंचायत के कार्यों का अनुभव है निश्चित तौर पे उनके अनुभव का लाभ नगरवासियों को मिलेगा और वार्ड 05 की जनता की विगत 10 सालों से पसंद बने के लिए पूरे नगर में एक चर्चा का माहौल बना हुआ है।हर जुबान पर अजय अग्रवाल के लिए पार्टी के प्रति लगन और निष्ठा,सेवा भावना नगर पंचायत देवकर उपाध्यक्ष के सफल कार्यकाल की चर्चा सुनने मिल रही है। भाजपा संगठन में अजय अग्रवाल के उल्लेखनीय कार्यो के चलते आज पूरे नगर में काफी तेजी से लोकप्रिय हुआ उसी का परिणाम है कि आज पूरे देवकर नगर पंचायत क्षेत्र में उनके नाम की चर्चा प्रबलता से चल रही है।अजय अग्रवाल ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी को लेकर कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के एक निष्ठावान सिपाही है और यदि उन्हें अवसर प्रदान करती है तो निश्चित तौर पर नगर की देवतुल्य जनता के सेवा का दायित्व निभाने के लिए तैयार रहेंगे और नगर क्षेत्र के मूलभूत सुविधाओं हेतु हर संभव प्रयास करेंगे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button