विविध

*एसएसपी रामकृष्ण साहू (IPS) उप निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी को स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर किया पदोन्नत।*

 

 

बेमेतरा:- पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के द्वारा बेमेतरा जिले में पदस्थ उप निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी को विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के तहत पदोन्नति प्राप्त होने पर स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पदोन्नत किया गया तथा पदोन्नत हुए निरीक्षक को शुभकामनाए देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के द्वारा पदोन्नत हुए निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी के पद पर पदोन्नति के साथ–साथ उत्तरदायित्व में बढोत्तरी हुई है, इसी उत्तरदायित्व के अनुरूप अपने दक्षता एवं निष्ठा का पूर्ण ईमानदारी से उपयोग करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। डीएसपी राजेश कुमार झा एवं जिले के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा भी पदोन्नति प्राप्त निरीक्षक को शुभकामनायें देते हुए आने वाली परिस्थितियों में सामन्जस्य बनाकर कार्य करने हेतु कहा गया। इस दौरान स्टेनो अजय कुमार देवांगन, उप निरीक्षक ओंकार प्रसाद साहू, भुनेश्वर यादव, अलील चंद, राजकुमार साहू, डी.एल. सोना, एसपी रीडर विष्णु सप्रे, सउनि कंवल सिंह नेताम, सुरेश सिंह, संतोष ध्रुर्वे, जितेन्द्र कश्यप, दीनानाथ सिन्हा, भानू प्रताप पटेल, द्वारिका प्रसाद घृतलहरे, छोटेलाल बंजारे, प्रधान आरक्षक विजेन्द्र सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button